{"_id":"59becb834f1c1b88688b521c","slug":"191505676163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों को लेकर रालोद का गुस्सा भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों को लेकर रालोद का गुस्सा भड़का
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट पहुंचकर रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पश्चिम के जोनल प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और नरेंद्र सिंह खजूरी ने कहा कि लगातार जनपद में जातीय हिंसा बढ़ रही है। जिसमें निम्न वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।
इसके अलावा भी महापुुरुषों की प्रतिमाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हें भी शरारती तत्व खंडित कर रहे हैं। इन खंडित प्रतिमाओं को 15 दिन के भीतर पुन: स्थापित कराया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, कंवरपाल फौजी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, राजू बाल्मीकि, पुष्पेंद्र चौधरी, अंशुल चौधरी, राजू वाल्मीकि, विकास बालियान, अशोक बालियान, विदित मलिक, चौधरी इरशाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, संगठन ने कार्यालय पर बैठक कर भूपखेड़ी, कच्छौली आदि में हुई जातीय संघर्ष की निंदा की गई।