फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी इंटर कालेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेलों के आयोजन होने चाहिए। खेलों से शारीरिक, मानसिक और चरित्र का निर्माण होता है। यह युवाओं के लिए औषधि का काम करता है। प्रतियोगिता में दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। वहीं, फाइनल मैच में बसेड़ा की टीम ने चौधरी क्लब काकड़ा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा कर जिले में अपना वर्चस्व स्थापित किया।

नगर पचायत भोकरहेड़ी में प्रतियोगिता के राकेश टिकैत ने यश क्लब, काकड़ा व सोरम की टीम के खिलाड़िय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। काकड़ा की टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए सोरम की टीम को 36-18 से हराया। वहीं, शाल्लाखेड़ी ने भोकरहेड़ी को 26-17 से, काकड़ा क्लब ने इटावा को 31-21 से, छछरौली ने पटौली को 30-20 से मात देकर अगले राउंड में जगह बनाई। वहीं, दूसरे राउंड में यश क्लब काकड़ा ने छछरौली सचिन क्लब को 32-9 से, बसेड़ा सचिन ने रसूलपुर को 41-17 से, धीराहेड़ी ने साल्लाखेड़ी को 30-27 से और काकड़ा क्लब ने भोकरहेड़ी को 34-21 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल में बसेड़ा ने काकड़ा क्लब को 28-15 से व द्वितीय सेमीफाइनल में चौधरी क्लब काकड़ा ने धीराहेड़ी को 29-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बसेड़ा की टीम ने एक तरफा मुकाबले में चौधरी क्लब काकड़ा को 20-11 से हराकर जिले की चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। विजेता व उप विजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, रेलवे वॉलीबाल खिलाड़ी वरुण, पवन राठी रेलवे आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में धीरज कुमार, एनएसआई पटियाला कोच धीरज कुमार, जागेंद्र मेरठ, अनिल काकड़ा, अनिल दबुथवा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं अशोक बालियान चेयरमैन कबड्डी एसोसिएशन मुजफ्फरनगर, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, सतेंद्र प्रधान अध्यक्ष, रामपाल सिंह सचिव, पवन राठी उपाध्यक्ष राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल सिंह, रजनीश सहरावत महासचिव, ओमबीर राठी, योगेश शर्मा, सर्वेंद्र राठी, बिटटुू प्रधान, चंद्रवीर राठी जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन, प्रबंधक वरुण सहरावत, सतीश सहरावत, अजय चेयरमैन ओमबीर बाबा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में संजय, प्रमोद, सतेंद्र भगत, मास्टर राजीव, राजीव सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed