{"_id":"599b31044f1c1b9d2f8b4696","slug":"191503342852-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीनना बैंक डकैती के फरार लुटेरे के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीनना बैंक डकैती के फरार लुटेरे के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक डकैती के फरार लुटेरे के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पीनना बैंक डकैती के फरार चल रहे लुटेरे के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। निर्धारित अवधि में कोर्ट में पेश नहीं होने पर अदालत आरोपी के खिलाफ कुर्की करने के आदेश जारी करेगी।
शहर कोतवाली के गांव पीनना में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में 30 मई को दिनदहाडे़ डकैती पड़ी थी। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक मैनेजर समेत सभी कर्मचारियों को बंधक बना कर बैंक से साढ़े सात लाख रुपये लूट कर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए लूट में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। डकैती में शामिल पीनना निवासी अनुज उर्फ मिंटू पुत्र बीरपाल तभी से फरार चल रहा है, जिसकी खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इसको स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी कर दिया। शहर कोतवाली के एसएसआई समयपाल सिंह अत्री ने सोमवार को पीनना गांव में मुनादी करा कर आरोपी अनुज के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।