{"_id":"599b2f1e4f1c1b9d2f8b4669","slug":"191503342366-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कार्य में शुगर मिल ने बंटाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कार्य में शुगर मिल ने बंटाया हाथ
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत कार्य में शुगर मिल ने बंटाया हाथ
खतौली। ट्रेन हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों और प्रशासनिक कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए थे, जब तक जिला मुख्यालय से कोई मदद आती तब तक शुगर मिल की ओर से बचाओ और राहत कार्य में बड़ा योगदान दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिल में खड़ी एंबुलेंस तथा अन्य गाड़ियों को लगाया, जिसमें मृतकों और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मिल कर्मचारियों ने गैस कटर के कई सेट लेकर ट्रेन की बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिल कर्मचारी देर रात राहत और बचाओ कार्य में जुटे रहे। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने मिल अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सराहना की।