{"_id":"61c37519b0a7ca7ceb44955a","slug":"1875-voted-in-the-district-bar-association-muzaffarnagar-news-mrt5702730183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार संघ में 1875 ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार संघ में 1875 ने किया मतदान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सिविल बार के चुनाव में मतदान के दौरान मौजूद अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कचहरी में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। 1875 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अधिवक्ता पूरी तरह गुटों में बंटे नजर आए। अध्यक्ष पद पर यहां सुरेंद्र शर्मा, वसी अंसारी और प्रेमदत्त के बीच कड़ा मुकाबला है। महासचिव पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। महासचिव पद पर ब्रजबंधु सैनी, सुरेंद्र मलिक और अनुराग सिंह मैदान में हैं। अन्य पदों पर भी इसी तरह मुकाबले हैं।
जिला बार के चुनाव को लेकर कचहरी में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सभी अधिवक्ता अपने-अपने ग्रुप को जिताने के लिए प्रयास में जुटे रहे। कुल 2246 में से 1875 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग वकीलों ने भी डाले वोट
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कई ऐसे बुजुर्ग वकीलों ने भी वोट डाले जो 90 वर्ष पार कर चुके हैं। इस वोट को लेकर अधिवक्ताओं में अलग ही क्रेज होता है। 90 वर्षीय अधिवक्ता जिना बार के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश आजाद ने बताया कि इस बहाने अपने पुराने साथी भी मिल जाते हैं।
सिविल बार में 324 ने डाले वोट
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 356 में से 324 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं। यहां अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पाल सिंह एवं मनोज शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। इसी तरह महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार और सुनील मित्तल के बीच मुकाबला है। अन्य पदों पर भी यहां सीधा मुकाबला है।