फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   182.5 hectares of land proposed for commercial activities

Muzaffarnagar News: व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 182.5 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव

Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
182.5 hectares of land proposed for commercial activities
मुजफ्फरनगर। शहर में जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूमि की आवश्यकता बढ़ रही है। विकास के लिए एमडीए ने व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए शहरी क्षेत्र में 182.8 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव किया। आमजन की सुविधा और व्यवसाय बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अगले 10 वर्ष के दौरान विभिन्न मार्केट और भंडारण केंद्र के लिए आवश्यक भूमि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद की आबादी तेजी से बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में लोग गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। जिस कारण शहरी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के बढ़ने की आशा है। जिसको नियोजित किए जाने के लिए महायोजना में प्रस्तावित किया गया है। शहर में वर्तमान बाजारों के अतिरिक्त जानसठ मार्ग पर नगर केंद्र, जौली रोड पर उपनगर केंद्र और रुड़की रोड पर सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के गोदाम के पीछे थोक मंडी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

महायोजना में नगर के मुख्य बाजारों को बाजार स्ट्रीट दर्शाया गया है। जिसमें यातायात एवं अन्य समस्याओं को सीमित रखते हुए प्रतिबंधात्मक विकास अनुमन्य किया गया है। व्यवसायिक भू उपयोग के अंतर्गत 182.2 हेक्टेअर भूमि का प्रस्ताव किया गया है। जिसमें नगर केंद्र के अंतर्गत 33.7 0 और उपनगर केंद्र में 15.32 हेक्टेयर बाजार स्ट्रीट के लिए 14.06 थोक मंडी के लिए 80.23 और भंडारण के लिए 38.97 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। गत महायोजना में रेलवे लाइन के पूर्व में प्रस्तावित नगरीय व्यावसायिक केंद्र स्थल पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की अलमासपुर आवासीय योजना प्रस्तावित होने के कारण आगामी महायोजना में नगरीय व्यापारिक केंद्र के स्थान पर आवासीय उपयोग को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed