फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आग बुझाने से बेहतर है उसकी रोकथाम

आग बुझाने से बेहतर है उसकी रोकथाम

Sun, 14 Apr 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने से बेहतर है उसकी रोकथाम
अग्निशमन विभाग ने शुरू किया अग्नि सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गर्मियों के सीजन में बढ़ती आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने जागरूकता के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की है। 20 अप्रैल तक जिले में आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 31 मार्च तक 54 अग्निकांड हुए हैं, जिनमें 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

रविवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत में अग्निशमन केंद्र पर स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट स्टीफन नामक जलयान में आग बुझाते हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की मृत्यु हो गई थी। दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मौजूद संभ्रांत लोगों को पिन फ्लैग लगाए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। 15 अप्रैल को विभिन्न स्थानों से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय, तहसील स्तर पर स्कूल-कॉलेजों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध, चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 से 19 अप्रैल तक बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण, अग्निशमन से संबंधित जनजागरण पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा। भवनों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों की जांच के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। 20 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 2018 में जिले में 406 अग्निकांड हुए, जिनमें 3.95 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। 9.91 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। 15 मनुष्यों एवं 16 पशुओं की भी जान बचाई गई। इस वर्ष 31 मार्च तक 54 अग्निकांड हो चुके हैं। 1.32 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ तथा 2.54 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। इन घटनाओं में तीन मनुष्यों और दो पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि 16 मनुष्यों की जान बचा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed