फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदुस्तानियों की कुर्बानियों की बदौलत देश को आजादी मिली: उपाध्याय

हिंदुस्तानियों की कुर्बानियों की बदौलत देश को आजादी मिली: उपाध्याय

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
हिंदुस्तानियों की कुर्बानियों की बदौलत देश को आजादी मिली: उपाध्याय
राज्यमंत्री ने दारुल उलूम में दी जानी वाली शिक्षा और माहौल की सराहना की
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के दर्जा प्राप्त केंद्रीय राज्यमंत्री डा. दिनेश उपाध्याय ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि भाजपा की जीत होगी। जिसके बाद संसदीय बोर्ड के जरिये प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाएगा, क्योंकि भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन बड़ा होता है।

रविवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सदस्य डा. दिनेश उपाध्यक्ष ने इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद का भ्रमण किया। बाद में पत्रकारों से वार्ता के दौरान देवबंद को अमन और सलामती का स्थान बताते हुए दारुल उलूम में दी जाने वाली शिक्षा और यहां के माहौल की सराहना की। कुछ लोगों द्वारा दारुल उलूम को आतंकवाद से जोड़े जाने के सवाल के जवाब में पर कहा कि आतंकवाद को किसी खास जगह या धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि आतंकवाद पूरे देश की समस्या है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि किसी खास धर्म के लोगों की कुर्बानियों की वजह से नहीं बल्कि हिंदुस्तानियों की कुर्बानियों की वजह से देश को आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान बड़ी संख्या में भाजपा के साथ हैं। पार्टी सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इससे पूर्व डा. दिनेश उपाध्याय ने दारुल उलूम की प्रसिद्ध मस्जिद रशीद, लाइब्रेरी समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया और मदरसा छात्रों से भी मुलाकात की। इस मौके पर बिजेंद्र गुप्ता, अनवर इंजीनियर, अंजर उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed