फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, मेरठ रेफर

लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, मेरठ रेफर

Sun, 17 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, मेरठ रेफर
लाइनमैन करंट लगने से झुलसा, मेरठ रेफर
विज्ञापन

रतनपुरी। सिकंदरपुर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में लाइनमैन को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइनमैन के परिजनों ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए जेई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

गांव सिकंदरपुर निवासी इदरीश पुत्र सुलेमान 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात है। रविवार शाम इदरीश बिजलीघर से बिना शटडाउन लिए ही साइट पर ट्रांसफार्मर के कनेक्शन जोड़ने के लिए गया था। जैसे ही वह बिजली के खंभे पर चढ़ा, तभी अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से खंभे से नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोग उसे तत्काल खतौली अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घायल लाइनमैन को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लाइनमैन इदरीश के हाथों और दोनों पैर हाईटेंशन करंट से बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायल लाइनमैन की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। उधर, हादसे की सूचना लाइनमैन इदरीश के परिजनों को लगी तो परिजन तुरंत सिकंदरपुर बिजलीघर पर पहुंचे। परिजनों ने जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed