फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आचार संहिता लगने पर उतरवाए होर्डिंग

आचार संहिता लगने पर उतरवाए होर्डिंग

Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगने पर उतरवाए होर्डिंग
आचार संहिता लगने पर उतरवाए होर्डिंग
विज्ञापन

पुरकाजी। लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे में लगे समस्त राजनीतिक होर्डिंग्स उतरवा दिए। थाना गेट व मुख्य बाजार सहित रोडवेज बस स्टैंड, खादर तिराहा, लक्सर रोड के अलावा गली मोहल्ले में लगाए गए अधिकांश होर्डिंग्सों को हटा दिया गया। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने बताया की सरकारी इमारतों, पब्लिक पैलेस और प्राइवेट भवनों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग्स उतरवा दिए गए है। इस दौरान एसडीएम के अलावा सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, ईओ मनोज यादव, नगर पंचायत के समर काजमी सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस मौजूद रही।

हादसों का कारण बन रहे हाईवे बाईपास के गड्ढे
पुरकाजी। नेशनल हाईवे बाईपास पर जगह-जगह बन गड्ढ़े हादसो का कारण बन रहे है। इन गड्ढ़ों में गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं। जिसकी कई बार ग्रामीणों द्वारा मरम्मत कराने की मांग करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान न देने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

करीब आठ वर्ष पूर्व पुरकाजी बाईपास बनाया गया था, जो कुछ समय पश्चात ही टूटना शुरू हो गया था। ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग से शिकायत कर उसकी मरम्मत कराने की मांग की थी, मगर विभाग द्वारा इस ओर ध्यान न देने से दिन प्रतिदिन बाईपास की हालत खस्ता होती जा रही है। फिलहाल हाल यह है कि बाईपास पर जहां सड़क किनारों से टूटकर बेहद जोखिम भरी हो चुकी है। वहीं सड़क के बीच में भी बड़े गड्ढ़े बन जाने से सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है, जिनमें गिरकर कई राहगीर व ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं। जिसकी की बार आसपास के गांव हरेंटी, लखनोती व सलेमपुर, भूराहेड़ी आदि के ग्रामीण संबंधित विभाग के अफसरों से शिकायत भी कर चुके हैं। ग्रामीणों की कोई नहीं सुन रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष भाकियू नेता नवीन राठी, वीरेंद्र राठी, लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, मोनू पंवार, बीजेपी नेता राजू राठी के अलावा अर्जुन प्रधान, कपिल राठी, विवेक राठी, जोगेंद्र चौधरी आदि ग्रामीणों ने पुरकाजी बाईपास पर टूटी पड़ी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed