{"_id":"5c76d75cbdec2211df41449c","slug":"181551292252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलजा शर्मा को मिला स्कॉच मेरिट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलजा शर्मा को मिला स्कॉच मेरिट पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलजा शर्मा को मिला स्कॉच मेरिट पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्तर पर देश में कालाजार रोग नियंत्रण योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए शहर की बेटी आईएएस शैलजा शर्मा को स्कॉच स्वस्थ भारत मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शैलजा वर्तमान में बिहार प्रांत के सहरसा जिले की डीएम हैं।
नई मंडी के कंबलवाला बाग निवासी डॉ वागीशचंद्र शर्मा की प्रतिभावान बेटी शैलजा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। 25 फरवरी को दिल्ली के कंस्टीच्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में आईएएस शैलजा शर्मा को कालाजार नियंत्रण योजना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत मेरिट पुरस्कार से अलंकृत किया गया। जूरी स्कोर और पॉपुलर वोट के आधार पर बिहार के सहरसा जिला प्रशासन को यह अवार्ड दिया गया है। बिहार कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस शैलजा के पिता शहर के जानसठ रोड पर वशिष्ठ हॉस्पिटल के संचालक हैं। मां उमा शर्मा, बहन शालिनी शर्मा, श्वेता शर्मा और भाई आशीष वशिष्ठ ने शैलजा की कामयाबी पर बधाई दी है।