{"_id":"5c436a81bdec224df422cc8c","slug":"181547922049-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षप्रीत सहरावत ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षप्रीत सहरावत ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षप्रीत सहरावत ने बाक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता
मोरना। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भोकरहेड़ी निवासी हर्षप्रीत सहरावत बाक्सिंग में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कजाकिस्तान व बैंकॉक में शानदार बाक्सिंग का प्रदर्शन कर शोहरत पाने वाले हर्षप्रीत ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सुपर हैवीवेट कैटेगिरी में भाग लेते हुए हुए फाइनल मैच में राजस्थान के अखिल कुमार पूनिया को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। फाइनल मुकाबले में तीन-तीन मिनट के तीन राउंड हुए। हर्षप्रीत ने शानदार बाक्सिंग का प्रदर्शन करते हुए सभी पांच जजों के निर्णय को अपने पक्ष में कर मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की। हर्षप्रीत की जीत पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव सीकरी के प्रधान के पति इरफान अली अप्पी ने हर्षप्रीत को 5100 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, रामकुमार शर्मा, एडवोकेट बबलू यादव, विकास कर्णवाल, प्रधान इजहार अहमद, भाकियू नेता उदयवीर सिंह, योगेश शर्मा, अनुज पहलवान, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, देवेंद्र शर्मा आदि जनप्रतिनिधियों ने हर्षप्रीत को शुभकामनाएं दी है।
-