फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नृत्य एवं गीतों के साथ नववर्ष का हुआ आगाजा

नृत्य एवं गीतों के साथ नववर्ष का हुआ आगाजा

Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नृत्य एवं गीतों के साथ नववर्ष का हुआ आगाजा
नृत्य एवं गीतों के साथ नववर्ष का हुआ आगाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में नए वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। नाटिका से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में अलख जगाई गई। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम गुडबाय-2018 व वेलकम-2019 के अंतिम दिन की थीम नारी सशक्तिकरण पर आधारित रही। शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। छात्र साहिल ने ‘इतनी मोहब्बत करो न’ व ‘हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में’ गीत गाए। विवेक, तानिया, रमसा, आंचल ने एकल नृत्य किया। युगल-डांस में सुहाना व अनामिका, आकांक्षा व रिया मन मोह लिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों ने समाज एवं राजनीति की खराब होती व्यवस्था तथा समाज में बढ़ते जातिवाद, धर्मवाद, हिंसा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटिका पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण्र हत्या आदि विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां जागरूकता परक रही। प्रोफेसर पंकज शर्मा को बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला। विकास त्यागी, मनोज कुमार पंवार, संदीप राठी, आशीष कुमार, जोनी कुमार, पारुल शर्मा, बिन्नु पुंडीर को एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड मिला स्नेहलता गर्ग और रितु तेवतिया को भी पुरस्कृत किया गया। एक्सीलेंस अवार्ड श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डा. मनोज धीमान, रूचि श्रीवास्तव तथा शुभम गुप्ता को मिला। छात्रा शिवानी, शुभम तेजियान, खुशबू, गणेश वंदना में आरडीए महाराजा ग्रुप को प्रथम पुरस्कार मिला। संचालन अरिना, आयुष राज, शहजाद, श्रद्धा एवं विनायक ने संयुक्त रूप से किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, आभा कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, डीजीएम पीएनबी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ पुरुषोत्तम, डॉ एमके बंसल, शिवकुमार यादव, आदित्य गौतम, डा डीकेपी सिंह, डा अभिषेक बाग्ला, डा रविंद्र प्रताप सिंह, डा मनोज धीमान, डा पूनम शर्मा, डा प्रेरणा मित्तल, होती लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed