{"_id":"5c23cbe2bdec22569b2f0011","slug":"181545849826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली इंस्पेक्टर का सिखेड़ा थाने में तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली इंस्पेक्टर का सिखेड़ा थाने में तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली इंस्पेक्टर का तबादला
खतौली। नगर में पांच हत्याकांड होने को लेकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने खतौली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को हटाकर उनकी जगह सिखेड़ा के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार की तैनाती कर दी है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को थाना सिखेड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
17 दिन में पांच हत्याएं
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की बदमाशों ने 9 दिसंबर को शाम सात बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
-गांव गंगधाड़ी निवासी किसान सुक्के का 23 वर्षीय पुत्र सोनू 16 दिसंबर की शाम को अपने पिता के साथ गन्नों से भरी भैंसा बुग्गी के साथ मिल में आया था। मिल से निकलने के बाद सोनू लापता हो गया था, जिसकी हत्या कर दी गई थी। 18 दिसंबर की सुबह गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने गन्ने के खेत में सोनू का शव मिला था।
-मोहल्ला मिटठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज 21 दिसंबर की शाम को लापता हो गया था। 22 दिसंबर की सुबह दर्जी का शव गांव भैंसी के पास गफूर के ईंट के भट्ठे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
-मोहल्ला ढाकन चौक निवासी सुरैय्या बेगम 18 दिसंबर से लापता था। उसकी भी पैसों के लेनदेन में घर बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को बोरे में भरकर गंगनहर में फेंक दिया था। 25 दिसंबर को हत्यारोपियों की निशानदेही पर गंगनहर के अंदर से पुलिस ने बोरे में बंद शव को बरामद किया था।
-गांव सरधन निवासी मिस्त्री अरुण मंगलवार की शाम से लापता था। मिस्त्री की भी बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बुधवार को मिस्त्री का शव नवीन सब्जी मंडी के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला।