{"_id":"5ba68f11867a557ed33fcb6f","slug":"181537642257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लगे झूलों की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लगे झूलों की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में झूले पर रोक लगाने की मांग
खतौली। नगरपालिका की महिला सभासद रिहाना सैफी ने मुख्यमंत्री सहित डीएम को भेजे शिकायती पत्र में मेला छड़ियान में लगे झूलों को जर्जर होने का आरोप लगाया है। सभासद ने इन जर्जर झूलों को हटवाने तथा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में बताया गया कि मेले में मनोरंजन कर अधिकारियों की संलिप्तता के चलते बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के लगाए गए पुराने जर्जर झूलों द्वारा गंभीर हादसा होने की संभावना है। बिना किसी टैक्स आदि को दर्शाए गए टिकटों द्वारा अवैध वसूली कर राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। बताया कि वह स्वयं शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मेले में लगे झूलों में झूलने के लिए बैठीं थी। इसी दौरान झूले की ट्रॉली का पहिया निकलने से रह गया, जिससे वह तथा उसका परिवार सदमे में आ गया तथा एक बड़ा हादसा होने से बचा। इस संबंध में जब झूला संचालक से बात की गई तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने डीएम से मांग की है कि झूले के संचालन को रोका जाए, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके।