{"_id":"5b96c32e867a557ec15a403c","slug":"181536607022-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रांति यात्रा में सहयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रांति यात्रा में सहयोग करने की अपील
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए : राकेश टिकैत
पुरकाजी। आगामी दिनों में हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली किसान क्रांति यात्रा को लेकर हुए कार्यक्रम में भाकियू नेताओं ने लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यात्रा को तूफान बताते हुए कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक किसान दिल्ली में ही डटेंगे और आंदोलन जारी रहेगा। समस्या का समाधान होने के बाद ही किसान घर लौटेंगे।
नगर पंचायत कार्यालय के हाल में हुए कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि क्रांति यात्रा किसानों व छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए निकाली जा रही है। आज सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान कर्जदार होकर आत्महत्या कर रहा है। सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश में साढ़े चार करोड़ व्यापारी ऐसे हैं, जिनके पास अपनी दुकानें नहीं हैं। वह लोग पैंठ में सामान बेचकर अपना परिवार पाल रहे हैं, जिन पर सरकार शिकंजा कस रही है। ऐसे में छोटा व्यापारी पहले ही झटके में साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक में भी क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो बंद होना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसान क्रांति यात्रा में सहयोग करने और यात्रा में शामिल होने वाले लोगों से अपने खाने के बर्तन आदि सामान साथ लाने की अपील की। नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने मौजूद लोगों से 25 सितंबर को कस्बे में पहुंचने पर किसान क्रांति यात्रा का स्वागत करने की अपील की। इरशाद फरीदी, रियासत खलीफा, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार जगतार सिंह, ज्ञानी जसविंद्र सिंह, हाफिज मोहसीन, तौसीफ फारूकी, मोहम्मद सुलेमान, अकील खान, तुफैल फरीदी, नदीम कुरैशी, खुर्रम सभासद, डॉ फैसल, अफसर अली आदि मौजूद रहे।