फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

Thu, 06 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

पुरकाजी। शिक्षण संस्थाओं में डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रुप में बनाई गई। स्कूलों में केक काटे गए और बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गुड मार्निंग स्कूल में केक काटा गया। बच्चों को उपहार वितरित किए गए। ग्राम तुगलकपुर के प्राथमिक विद्यालय में सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य मैराज खालिद रिजवी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

आदर्श इंटर कालेज में अध्यापकों ने बच्चों से मांगी भिक्षा
क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर के आदर्श इंटर कालेज के अध्यापकों ने बच्चों से भिक्षा मांगी। बच्चों ने अपने खर्चे के पैसों में से कुछ रुपये अध्यापकों को भिक्षा में दिए। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि हमारा कालेज वित्तविहीन श्रेणी का है। हमारे कुछ साथी मानदेय के लेकर लखनऊ में धरना दे रहे हैं हम लोगों द्वारा भीख मांगने का मुख्य ध्येय सरकार को आइना दिखाने का है।
विज्ञापन


वेदांशी त्यागी बनी एक दिन की प्रिंसिपल
कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में कक्षा 12 वीं कामर्स की छात्रा वेदांशी त्यागी को एक दिन का प्रिंसिपल बनाया गया। जिसमें छात्रा द्वारा स्कूल की समस्त क्लासों का निरीक्षण कर बच्चों से वार्ता की। बच्चों से अनुशासन बनए रखने की अपील की। छात्रा ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल बनकर स्कूल को चलाना आसान नहीं है छात्रा का कहना था कि एक दिन की प्रधानाचार्या बनकर जिम्मेदारी का एहसास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed