फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाज और राष्ट्र की प्रगतिशील में दायित्व निभाएं-ओमानंद

समाज और राष्ट्र की प्रगतिशील में दायित्व निभाएं-ओमानंद

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
समाज और राष्ट्र की प्रगतिशील में दायित्व निभाएं-ओमानंद
राष्ट्र की प्रगतिशील में दायित्व निभाएं-ओमानंद
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल के विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि हम जिस समाज और राष्ट्र में रहते हैं, उसके प्रति सबका प्रयास तथा दायित्व होना चाहिए कि वह समाज प्रगतिशील हो। उन्नतिशील, शिक्षित, सभ्य, संगठित, स्वस्थ व स्वावलंबी होने चाहिए। इन्हीं जिम्मेदारियों सेवा से जुड़े समाज की सेवा अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने ठेकेदार ओमप्रकाश धीमान की प्रतिमा का मंत्रोच्चारण के बीच अनावरण भी किया।

विश्वकर्मा मंदिर समिति शुक्रताल मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर शुभारंभ हुआ। इसके बाद धर्मशाला के जीर्णोद्धारक ब्रह्मलीन ठेकेदार ओमप्रकाश धीमान की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज ने मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उमेश, शांता प्रकाश शास्त्री, बिजेंद्र अंती, प्रमोद, नरेश, नाथीराम, राजेंद्र, सतप्रकाश, आदेश, योगेश, रविंद्र ताना, सुभाष काशीपुर, निर्मल सिंह, सत्यव्रत, प्रेमचंद मंगलौर, सत्यपाल बसेड़ा आदि ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन मा. रविदत ने किया तथा अध्यक्षता ताराचंद धीमान ने की। इस मौके पर हरिद्वार, काशीपुर, सिसौली, कुटेसरा, सिकरेड़ा, मोरना, भोपा, भोकरहेड़ी आदि से आए समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। भंडारे का प्रसाद साधु, संतों के बीच वितरण कर नकद दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed