फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पर प्रसव का मामला

सड़क पर प्रसव का मामला

Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर प्रसव का मामला
बुढ़ाना। सड़क पर ही गर्भवती को बच्चा होने के मामले में डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्टाफ को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी यूसुफ बृहस्पतिवार रात को प्रसव पीड़ा से परेशान पत्नि फरजाना को लेकर अपनी माता व गांव की सरकारी दाई के साथ 22 जून को देर रात के समय बुढ़ाना सीएचसी पर पहुंचा था। यूसुफ व गांव की सरकारी दाई शब्बीरी ने महिला चिकित्सक को स्थिति से अवगत कराते हुए फरजाना को भर्ती करने को कहा । आरोप है कि सीएचसी में मौजूद महिला व पुरूष चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया और उसको सीएचसी में भर्ती करने से मना कर दिया। महिला को निजी चिकित्सालय में ले जाते समय प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने सड़क पर ही नवजात बालिका को जन्म दे दिया था। जिला चिकित्सालय से छुट्टी मिलने के बाद दोनो पति पत्नि ने डीएम से मिलकर घटना से अवगत कराया था। डीएम ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी कोे सौंपी थी। सीएमओ की जांच टीम ने गांव की सरकारी दाई को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन

डीएम ने उपजिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ाना के चिकित्सक व स्टाफ को दोषी करार दिया। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने अपने आदेशों में कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के चिकित्सक व स्टाफ द्वारा घोर लापरवाही की गई। डॉ. गरिमा, स्टाफ नर्स लता तथा बी0एच0 डब्लू शीलावती पूर्णतया दोषी है। जिनको प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की जाती है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश की कॉपी भेजते हुए अपने आदेश में कहा कि जिसका उल्लेख इनके सेवा अभिलेखो में करते हुए अवगत कराया जाए। अपने आदेश की प्रतिलिपि डीएम ने उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र के पास भेजी है। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने अमर उजाला के साथ वार्ता में जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed