फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   140 महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन बांटे

140 महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन बांटे

Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
140 महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन बांटे
140 महिलाओं को मुफ्त रसोई कनेक्शन मिले
विज्ञापन

मंसूरपुर/खतौली। गांव नावला में ज्योति भारत गैस सर्विस के सौजन्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अनुसूचित जाति तथा अंत्योदय स्तर की 140 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। वहीं, खतौली के गांव तिगाई में महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास एजेंडे पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी तथा संचालन प्रबंधक सीटू त्यागी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत, मंडल अध्यक्ष कोमल सोम, कृष्ण त्यागी, राकेश कुमार त्यागी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं। उधर, गांव तिगाई में विधायक विक्रम सैनी ने महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, नगर महामंत्री सुरेश आर्य, दर्पण गुप्ता, सुंदर लाल धारीवाल, वरदान, विनोद राजपूत, अमित जैन, अंकुर सिंघल, विपिन बागड़ी, पंकज भटनागर, सुनील उपाध्याय, बिजेंद्र पांचाल, सुधीर पुंडीर, प्रधान सुरेंद्र, विकेश कुमार, भावेश गुप्ता, प्रवीण बाड़ी, पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चरथावल में आयोजित समारोह में विधायक विजय कश्यप ने ब्लॉक से चयनित 104 पात्र महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेग्युलेटर दिया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, विपुल त्यागी, धर्मेंद्र पुंडीर, विवेक शर्मा, मोहित गर्ग, सचिन धीमान, प्रवीण राणा, मनीष, सचिन शर्मा अजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed