फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रभू स्मरण से मानव का कल्याण: नयन सागर

प्रभू स्मरण से मानव का कल्याण: नयन सागर

Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रभू स्मरण से मानव का कल्याण: नयन सागर
जैन मिलन विहार में निकाली गई वार्षिक रथयात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के जैन मिलन विहार में वार्षिक रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से भाग लिया। इसके बाद दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में प्रवचन करते हुए जैन मुनि नयन सागर जी महाराज ने कहा कि प्रभु स्मरण से मानव जाति का कल्याण संभव है। पुण्य कार्यों को करने के लिए कोई संकोच नहीं होना चाहिए।

कालोनी में हर्षोल्लास के साथ रथयात्रा निकाली गई, सारथी संजय जैन, दया इंद्र हर्ष जैन, बाया इंद्र विनोद मित्तल, खजांची प्रमोद जैन बने। साथ ही प्रथम बग्गी में राजकमल, द्वितीय में पवन जैन जिनवानी मां को लेकर बैठे। इसके अलावा भी उपाध्याय नयन सागर जी महराज व शिवभूषण जी महाराज के साथ काफी संख्या में पुरुष-महिलाएं और बच्चे चले। ध्वजारोहण नरेश चंद, अनुज ने किया। इस मौके पर प्रवचन में नयन सागर जी महाराज ने कहा कि श्रीजी की दृष्टि हर कोने में पड़ती है, जिससे सभी समाज का कल्याण होता है। प्रभु स्मरण करने से ही मानव के समस्त दुख दूर होते हैं। कार्यक्रम में विधायक कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, मुख्य अतिथि विनोद कुमार, अरिहंत जैन रहे। भगवान के चित्र का अनावरण नरेंद्र कुमार, सुनील जैन ने तथा दीप प्रज्वलन मुकेश जैन ने किया। उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन योगेंद्र जैन, शास्त्र भेंट देशभूषण जैन, आरती डॉ संतोष जैन परिवार द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed