{"_id":"5ac3cbf74f1c1bda618b548b","slug":"181522781175-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली कुरीतियों पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली कुरीतियों पर विचार
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिन्द की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया। नई बस्ती स्थित मस्जिद में हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज में तेजी से बढ़ रही कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। हाफिज तहसीन ने कहा कि समाज में तेजी से गलत रस्मो रिवाज बढ़ रहे हैं। शादियों में फिजुलखर्ची आम हो गई है। समय के अनुसार शिक्षा का अभाव है। समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा पर जोर देकर दूर किया जा सकता है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में बढ़ती बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर आसिफ, गुलफाम, इस्लाम, अजीजुद्दीन, इनाम मेहर, कामिल आदि मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन
मुजफ्फरनगर। भगवा रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पीएम को प्रेषित ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रांत उपाध्यक्ष गौरव सिंह आजाद के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में रुचि सिंह, सौरभ ठाकुर, ज्योति प्रजापति, अरमान मित्तल, अमित सैनी, रवि बिडला, राहुल भट्ट आदि शामिल रहे।
उपद्रव शासन की विफलता
मुजफ्फरगर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी ने कहा कि जनपद में उपद्रव शासन की विफलता है। सूचना तंत्र के पंगु होने की वजह से हिंसा में एक गरीब मजूदर अमरेश की जान गई। उपद्रव में घायल पीड़ितों को मुआवजा दिए जाए। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। उधर, पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के पीछे केंद्र सरकार की साजिश बताई है। शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण भीड बेकाबू हुई। निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाए। बैठक में महफूज राणा, सतीश गर्ग, मुकेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, अधिवक्ता हाकिम अली, सोमदत्त शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को गाजियाबाद में होगी कश्यप महारैली
मुजफ्फरनगर। भारतीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप ने बताया कि पांच अप्रैल को गाजियाबाद में महर्षि कश्यप महारैली होगी, जिसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भाग लेंगे। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे।