{"_id":"5ab54e954f1c1bbf758b719e","slug":"181521831573-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरा-छाया लेकर सारथी गांव-गांव रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरा-छाया लेकर सारथी गांव-गांव रवाना
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
मिशन परिवार विकास अभियान के लिए सारथी वाहन को रवाना किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली गर्भनिरोधक गोली सहेली का साथ छूट गया है, अब छाया टेबलेट नियोजन करेगी। परिवार नियोजन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव सारथी वाहन चलाया जाएगा।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर और सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने संयुक्त रूप से सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर ने कहा कि एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सामाजिक मुहिम चलायें। सामाजिक जीवन में अक्सर जो समस्याएं आती है, उन सबका मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि है।
सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि सारथी वाहन 15 दिन तक सभी ब्लॉकों पर लोगों को परिवार नियोजन के संबंध में जागरूक करेगा। वाहन में स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला नसबंदी स्थायी विधि है। आईयूसीडी, गर्भनिरोधक गोलियां आदि अस्थाई विधि है। अंतरा के नाम से एक इंजेक्शन प्रारंभ किया गया है, जो प्रत्येक तीन माह पर लगाया जाता है। साथ ही छाया नाम से एक गोली आरंभ की गई है, जिसमें किसी प्रकार का हार्मोन नहीं पाया जाता है। यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है। इस मौके पर अर्जुन तोमर, सीएमएस डॉ एसके अग्रवाल, डॉ संजय जोधा, एसीएमओ डॉ शरण सिंह, डॉ बीके ओझा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डॉ गीतांजली वर्मा, अनुज सक्सेना, सरगम सक्सेना, शिम्मी जैदी आदि मौजूद रहे।