{"_id":"5aa8104a4f1c1b21578b47e8","slug":"181520963658-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर वैन पलटी, महिलाओं समेत 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर वैन पलटी, महिलाओं समेत 5 घायल
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खतौली।
गांव बामनहेड़ी निवासी मोहन पुत्र बीर सिंह, पिंकी पत्नी मोनू उर्फ सागर, सागर का लड़का लवी और गांव कछौली निवासी पिंकी पत्नी सुनील और गीता पत्नी पप्पू ईको वैन के द्वारा मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब हापुड़ से गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी से पहले दूसरे वाहन से ओवरटेक करते हुए वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल पिंकी पत्नी मोनू उर्फ सागर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।