फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करंट लगने से दो लोगों की मौत

करंट लगने से दो लोगों की मौत

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से दो लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। तितावी और भौराकलां क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र में लालूखेड़ी बस स्टेंड पर स्थित एक होटल में सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी नीरज कुमार पुत्र नर सिंह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर तितावी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, भौराकलां के थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी किसान समंदर अपने खेत में कार्य कर रहा था। खेत के ऊपर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन की बिजली लाइन का तार टूटकर समंदर के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बाद में समंदर की मौत हो गई। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्लर्क की हृदयाघात से मौत
तितावी। साल्हा खेड़ी सोसाइटी के क्लर्क की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बघरा ब्लॉक के गांव साल्हा खेड़ी की सोसाइटी के कर्मचारी प्रवीण (40) की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह बघरा का निवासी था। सोमवार सुबह उसके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed