फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ्रामीणों ने मकान बनवाने की गुहार लगाई

्रामीणों ने मकान बनवाने की गुहार लगाई

Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
्रामीणों ने मकान बनवाने की गुहार लगाई
ग्रामीणों ने पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई
विज्ञापन

मोरना। कड़ाके की ठंड में गांव योगेंद्रनगर में ग्रामीण परिवार झोपड़ियों में रहकर जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीण कई साल से पक्के मकान बनवाने की मांग प्रशासन से करते चले आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से आज तक एक भी पक्का मकान गांव में नहीं बन सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।

मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांव सीकरी का मजरा गांव योगेंद्र नगर में लगभग 200 परिवार टांट व फूंस से बनी झोपड़ियों में जीवनयापन कर रहे हैं। ग्रामीण मांगा, सूरज, गरीबा, बचन सिंह, मंगल, नरम सिंह, जसपाल, मिंटू, सुनील, राकेश, चंद्रपाल आदि ने बताया कि झोपड़िय़ों में बरसात के मौसम में काफी दिक्कत होती है। गर्मी के दिनों में अक्सर एक चिंगारी साल की मेहनत के बाद बनाई झोपड़ी को जलाकर राख करने के बाद उसमें रखा सामान भी जल जाता है। कई बार तो जानवर भी आग में झुलस जाते हैं। इन परिवारों की युवतियों ने बताया कि वे पढ़ना चाहती है, लेकिन उनके परिजनों के पास फीस के पैसे नहीं होने से उनको शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। विकास खंड प्रभारी ब्रहम सिंह ने बताया कि गांव का टीम के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण करके ही सरकार की ओर चल रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed