{"_id":"5a4150544f1c1b8e698c3cad","slug":"181514229844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटा क्लॉज ने मन मोहा, बांटे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा क्लॉज ने मन मोहा, बांटे उपहार
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मुजफ्फरनगर। विबग्योर स्कूल में क्रिसमस डे पर किड्स जोन के बच्चों ने सांता क्लाज की वेशभूषा में मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं ने भारत की एकता, आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस की खुशियां बाटी। गीत, नृत्य, नाटिका में छात्र-छात्राओं ने भारत की संस्कृति का वैभव प्रस्तुत किया। सांता क्लाज ने उपहार भेंट किए। प्रबंधक निशा त्यागी ने कहा कि त्योहार और पर्व भाईचारे का संदेश देते हैं। देश की एकता और रक्षा के लिए सौहार्द से रहना चाहिए। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने क्रिसमस डे की जानकारी दी। आंचल, नितिन, नजमा, पल्लवी आदि का सहयोग रहा।
मीरापुर। कस्बे की शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर साज सज्जा की गई। प्रधानाचार्या सीमा संगल ने बच्चों को ईसा मसीह के जन्मोत्सव की जानकारी दी। बच्चों ने सामुहिक गायन के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक शिक्षक ने सेंटा क्लाज की भूमिका में बच्चो को उपहार दिए। ज्ञानस्थली ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रभू ईसा मसीह के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्रा आफिया, दानिया, रिदा, श्रद्धा ने कविता पाठ किया। तक्ष और जोया ने जिंगल बेल, जिंगल बेल तथा हिफजा, अक्षिता, आकाश दीप, श्रद्धा, मुक्ता कनिका आदि ने हम भी अगर बच्चे होते गीत पर नृत्य किया। कक्षा 11 के छात्र अनस ने प्रभू ईसा मसीह के जीवन पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह व प्रधानाचार्य बिपिन कुमार ने बच्चो को पर्व का महत्व बताया। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेन्ड्री स्कूल में क्रिसमस दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस, नृत्यगीत व झांकियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेखा त्यागी ने प्रभू ईसा के बारे में बताया। श्रेया, मनु, नाविया, नवदीप, युवराज, जपमन, उलफत, वारिस, भास्कर, रमन खुराना आदि ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऐमन जैदी, ज्योति, रोजी, श्वेता, पूजा, जतिन, नवाब आदि का सहयोग रहा।