{"_id":"5a3c08754f1c1bc45b8bd771","slug":"181513883765-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान घाट पर होने वाली सभा को जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान घाट पर होने वाली सभा को जनसंपर्क
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने सभा के लिए बनाई रणनीति
जानसठ। डाक बंगले पर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस पर किसान घाट पर होने वाली सभा के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ही किसानों के सबसे बड़े हितैषी रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रालोद उनके जन्मदिवस को किसान सप्ताह के रूप में मना रहा है। 23 से 30 दिसंबर तक सभी ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसंबर को डाक बंगले पर किसान सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रमों में लोगों को चौधरी चरणसिंह के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलकर उन्हें दूर करने का प्रयास भी करेंगे। किसान सप्ताह के दौरान रालोद कार्यकर्ता गरीब व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क वस्त्र व अन्य जरूरत का सामान भी वितरित करेंगे। ब्लाक अध्यक्ष जयपाल सिंह, सुधीर भारती, हर्ष राठी, राहुल राणा, विकास कादियान, इंद्रवीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।