फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदेश में घूमेगा सदस्यता अभियान रथ

प्रदेश में घूमेगा सदस्यता अभियान रथ

Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में घूमेगा सदस्यता अभियान रथ
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर अपना दल (एस) की मासिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 15 दिसंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में संगठन का सदस्यता अभियान रथ चलाया जाएगा, जो प्रदेशभर का भ्रमण करेगा। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता भीष्म सिंह और संचालन जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय मित्तल, अमित बंसल, संजय गुप्ता, तरुण सिंह, मुदित मिश्रा, आमिर, गानिम, काजी तजकीर, गोपाल गर्ग, सतेंद्र सिंघल, भीष्म सिंह, अर्जुन कश्यप, विशाल गुप्ता, जोनी गुर्जर, संजय पोसवाल, डॉ. शाहिद राणा, विशाल त्यागी, दीपक सिंघल, शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उद्यमियों को दी जीएसटी की जानकारी
मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जीएसटी अधिकारी और ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी शरद शुक्ला ने उद्यमियों को जीएसटी की बारीकियों को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी में अभी कई तरह से बदलाव किए गए हैं, जबकि भविष्य में भी बदलाव हो सकते हैं। उद्यमियों को कोई समस्या है तो वह जीएसटीएन या ट्वीटर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान जीएसटी के नोडल अधिकारी दिव्येंदु शेखर गौतम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में आईआईए के चेप्टर चेयरमैन कुशपुरी, संगठन महासचिव तरुण गुप्ता, अश्वनी खंडेवाल, विपुल भटनागर, मनीष जैन, सुशील अग्रवाल, इफ्तेखार, हुसैन, उमेश गोयल, अनिल त्यागी, नवनीत गोयल, जगमोहन गोयल, अंकुर गोयल, पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रांतीय अधिवेशन में मांगा सहयोग
मुजफ्फरनगर। मेरठ में 16 से 18 दिसंबर तक उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के 66वां प्रांतीय महाधिवेशन के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने शिक्षकों के बीच प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। जिला मंत्री श्रवण कुमार त्यागी के साथ कार्यकर्ताओं ने गांव नंगला मंदौड़, जानसठ, रामराज, ककरौली, मोरना, भोपा, भोकरहेड़ी, बसेड़ा, बरला, छपार, रोहाना, रामपुर कालेजों में शिक्षकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed