फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन दिन विद्युत आपूति रहेगी बाधित

तीन दिन विद्युत आपूति रहेगी बाधित

Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन विद्युत आपूति रहेगी बाधित
मुजफ्फरनगर। आधे शहर की जनता को तीन दिन तक विद्युत आपूर्ति में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। 11 से 13 नवंबर तक दिन में 12 बजे से चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। महावीर चौक पर डबल सर्किट बनाने के कारण ये हालात बने हैं।
विज्ञापन

शहर की जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सके इसके लिए विद्युत निगम लगातार प्रयासरत है। महावीर चौक उपकेंद्र के ओवर लोड होने के कारण विद्युत निगम और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत निगम ने महावीर चौक उपकेंद्र पर डबल सर्किट बनाने का काम शुरू कर रखा है, जिससे आपूर्ति में कोई समस्या न आए। अधिशासी अभियंता नगरीय क्षेत्र अवनीश कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र महावीर चौक की 33 केवी लाइन ओवरलोड हो गई है। इसके चलते विभाग डबल सर्किट बनाने का कार्य कर रहा है। 11 नवंबर से 13 नवंबर तक दोपहर में 12 बजे से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण चार घंटे तक प्रतिदिन खालापार, किदवईनगर, आवास विकास, सरकुलर रोड, रेलवे रोड, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, साकेत कालोनी, जाट कालोनी, पुरुषार्थी कालोनी, धर्मपुरी आदि में विद्युत सप्लाई नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed