फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए

छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए

Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा करने के गुर सिखाए
जानसठ। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे के दो इंटर कालेजों में छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज में कार्यक्रम प्रभारी ललित सिंह और जेपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ सोमेंद्र नेगी ने कहा कि छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर किसी भी मुसीबत के समय में हर संभव साहस के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुलिस सहायता के लिए वुमेन पावर हेल्पलाइन, डायल-100 आदि नंबरों को याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला कांस्टेबल द्वारा जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव कालेज की प्रधानाचार्या अंजू देवी, सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने कहा कि छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा, तभी वह किसी भी मुसीबत के समय मजबूती के साथ मुकाबला कर सकती हैं। स्कूल आते जाते समय कोई उनको परेशान करता है, तो उन्हें तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। जिससे मनचलों को सबक सिखाया जा सके और वह आगे से ऐसी गलती ना करें। कार्यक्रम में इलम सिंह, एसआई ललित सिंह, आरती शर्मा, कविता, कोमल, शिखा मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed