फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कबड्डी खिलाड़ियों को खेलने के लिए मेट देंगे सांसद

कबड्डी खिलाड़ियों को खेलने के लिए मेट देंगे सांसद

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ियों को खेलने के लिए मेट देंगे सांसद
सांसद ने किया किसान कबड्डी क्लब का उद्घाटन
विज्ञापन

शाहपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कबड्डी खिलाड़ियों को पांच लाख की लागत का मैट देने की घोषणा की है। सांसद ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में सोमवार को किसान कबड्डी क्लब के शुभारंभ अवसर पर सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि यदि किसी गांव में कोई समस्या है तो तत्काल अवगत कराएं। जिसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। जनपद में सांप्रदायिक दंगों का दंश झेल रहे लोगों को हरसंभव मदद की जाएगी। आज सभी नामजद लोग जेल से बाहर हैं। जबकि कई वर्ष पूर्व गुजरात-मेरठ में हुए दंगों शामिल लोग जेलों में हैं। सांसद ने मौके पर मौजूद कबड्डी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते गांव में खिलाड़ियों के लिए पांच लाख रुपये की लागत का मैट देने की भी घोषणा की। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। जिनका सभी ग्रामीणों को लाभ उठाना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी, ग्राम प्रधान नरेश बालियान, पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह, राजीव बालियान, कपिल सैनी, सुरेश पाल, जगतराम सिंह, सुनील कुमार कोच, सचिन, हरेंद्र, राजीव, मनोज, परवेंद्र, पुष्पेंद्र और अशोक मौजूद रहे। वहीं, संचालन ओमवीर आर्य ने किया।
विज्ञापन


सोरम में हुआ तीरंदाजी के ट्रायल
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में सोमवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी ट्रायल प्रतियोगिता में जनपद टीम का चयन किया गया। चयनित टीम आगामी एक फरवरी से सोनभद्र में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। तीरंदाजी कोच विपिन बालियान ने बताया कि बालक वर्ग के जूनियर इंडियन राउंड के लिये हर्ष बालियान, कपिल बालियान, गौतम बालियान व मनीष कुमार का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में वेदांत बालियान, शिवम बालियान, साबिर व वसीम चौधरी का चयन हुआ है। वहीं, बालिका जूनियर इंडियन राउड में अनामिका, प्रेरणा व रुबीना और सीनियर वर्ग में सिमरन चौधरी, मुस्कान व सानिया चौहान का चयन किया गया। कंपाउंड जूनियर में प्रशांत, उज्ज्वल, अंकुश सैनी, सोरण सैनी और अंकुर कुमार तथा रिकरब जूनियर में प्रयाग, अभय राठी और हर्ष कुमार का चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed