फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइपास बनाने के विरोध में बेमियादी धरना शुरु हुआ

बाइपास बनाने के विरोध में बेमियादी धरना शुरु हुआ

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाइपास बनाने के विरोध में बेमियादी धरना शुरु हुआ
बाईपास बनाने के विरोध में बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन

जानसठ। राष्ट्रीय राजमार्ग का बाईपास बनाने के विरोध में व्यापारियों, नागरिकों और ग्राम प्रधानों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर रविवार को प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। एनएच-709 एडी-राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास बनाने के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा।

शनिवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डाक बंगले के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि बाईपास बनने से कस्बे का विकास कार्य रुक जाएगा। कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं निकलने के विरोध में रविवार से धरने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी जाएगी। धरने पर पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अधिकारियों से मिलकर कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण नहीं करके कस्बे के बाहर से बाईपास बनाने का खेल खेला जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों की जमीन लेकर उसकी चारदीवारी कर भूमि को आबादी में भी दर्ज कराने का खेल चल रहा है, जिससे सरकार से जमीन का मुआवजा लिया जा सके। धरने पर जागरूकता मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा विभा सिंह, ब्रजेश रस्तोगी आदि वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग कस्बे से नहीं बनने पर भी नहीं हो पाएगा। इसका उदाहरण पुरकाजी व खतौली को देखा जा सकता है। संचालन सभासद अब्दुल्ला कुरैशी ने किया। धरने पर अमित पाल, सोनू संभलहेड़ा, पप्पी ठाकुर, सभासद अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, गांव चुड़िय़ाला प्रधान आलोक गोयल, अहरोड़ा प्रधान मांगेराम, गढ़ी प्रधान बबलू, अखलाकपुरा प्रधान मुस्तकीम, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रदीप राणा, शाहिद फरीदी, शशिकांत, राजीव गुप्ता, नीतू चौधरी, अरुण विश्वकर्मा, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed