{"_id":"5c12aedc42c7925d1e4d83d8","slug":"171544728284-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद घेरने को आज रवाना होंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद घेरने को आज रवाना होंगे अधिवक्ता
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए संसद का घेराव आज करेंगे वकील
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता शुक्रवार को संसद का घेराव करेंगे। जिले से बड़ी संख्या में अधिवक्ता सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला बार संघ की बैठक में दिल्ली चलने की रणनीति बनाने के साथ नव निर्वाचित बार कौंसिल सदस्य शिव किशोर गौड़ का स्वागत किया गया।
बुलंदशहर के खुर्जा से मुजफ्फरनगर पहुंचे बार कौंसिल सदस्य शिव किशोर गौड़ ने जिला बार संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने दिल्ली में संसद घेराव की रणनीति पर चर्चा की। जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी ने बताया कि तीन बसों व निजी वाहनों से अधिवक्ता शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संसद का घेराव किया जाएगा। बैठक में सचिव सुनील दत्त शर्मा, नरेश त्यागी, सहदेव त्यागी, कलीराम, सुखपाल सैनी, योगेंद्र शर्मा, अनूप राठी, ओमकार सिंह तोमर, महफूज खां राठौर आदि मौजूद रहे।