{"_id":"5b8ed9b4867a55486c705a15","slug":"171536088500-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के मैदान में होगा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी के मैदान में होगा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी के मैदान में होगा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 130 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित करने के लिए शिलान्यास किया गया। 12.47 लाख की लागत से लगने वाले इस राष्ट्रीय ध्वज को एमडीए बनवा रहा है। शिलान्यास के अवसर पर भाजपा सांसद, विधायकों के अलावा जिले के आला अफसर मौजूद रहे।
शिलान्यास के अवसर पर विधि विधान के साथ पूजन कराया गया। पूजन में सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एडीएम न्यायिक सियाराम मौर्य ने भाग लिया। एमडीए के सचिव सियाराम मौर्य ने बताया कि स्थापित होने वाले राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 130 फीट होगी। राष्ट्रीय ध्वज का साइज 21 गुना 14 फिट होगा। ध्वज स्थापित करने का कार्य 28 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य पर अनुमानित लागत 12 लाख 47 हजार आएगी। सांसद संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि ध्वज 30 सितंबर को स्थापित किया जाएगा। स्थापना के दिन समर्पित युवा संगठन जज्बा दौड़ का आयोजन करेगा। शहर के दस हजार लोग कार्यक्रम में रहेंगे। देश के खेल राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ और बाबा रामदेव को यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। एमडीए के मुख्य अभियंता एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह मावी, विकास बालियान, अमित राठी, पुष्पेंद्र निर्वाल, विवेक तोमर, विकास बिंदल, अमि पटपटिया, सरिता परासर, संजीव अरोरा, तरुण, मनप्रीत सिंह, नितिन मलिक आदि मौजूद रहे।