{"_id":"5b64a67e4f1c1bed5e8b6f6a","slug":"171533322878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल गेट पर पांचवें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल गेट पर पांचवें दिन भी धरना जारी
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
मोरना। मोरना मिल के विस्तारीकरण गन्ना मूल्य भुगतान और फ्लाई ऐश की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का मिल गेट पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल मोरना की पेराई क्षमता को दोगुनी करने, शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान करने आदि समस्याओं की मांग को लेकर भाकियू नेता योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व किसानों ने मिल गेट पर धरना दे रखा है। धरने को पांच दिन हो जाने के बाद भी सरकार की ओर से धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं की सुध लेने को कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार किसान हितैषी होने के झूठे दावे करती है। सरकार किसान विरोधी है। अब किसान जागरूक हो गया है। मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलरों की बैठक ली
मोरना। खंड विकास कार्यालय मोरना में आयोजित राशन डीलरों की बैठक में खंड विकास अधिकारी ब्रहमपाल सिंह व आपूर्ति निरीक्षक वेदप्रकाश अग्रवाल ने राशन कार्डों में कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि गरीबों को अन्न प्रदान करने के अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ दिए जाने हेतु ब्लॉक मोरना के 289 पात्र परिवारों का चिह्नित किया गया है। जिसमें दो अंत्योदय राशन कार्ड पात्रों का भी चयन किया गया तथा ब्लॉक के सभी 76 राशन डीलरों को राशन वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।