{"_id":"5b0ef8fa4f1c1b956e8b57be","slug":"171527707898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने खतौली के होनहारों को लखनऊ में सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने खतौली के होनहारों को लखनऊ में सम्मानित किए
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मेधावियों को सम्मानित किया
खतौली। नगर के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर रहे अदिति आर्य, अनुराधा व विजय शर्मा को लखनऊ में 29 मई को बाबा डा. भीमराव आंबेडकर सभाकक्ष में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। कालेज के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के 10 टॉपर्स छात्र व छात्राओं में से उनके कालेज से विज्ञान वर्ग के तीन टॉपर्स रहे। खतौली निवासी छात्र विजय शर्मा ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अदिति आर्य ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चतुर्थ तथा अनुराधा ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में पंचम स्थान प्राप्त किया था। जनपद से 10 टॉपर छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना था, जिनमें से उनके कालेज के विजय शर्मा, अदिति आर्य व अनुराधा को लखनऊ में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने 21 हजार रुपये का चेक, एक टैब, गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजय शर्मा, अदिति आर्य व अनुराधा का कहना है कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की ओर से उनको सम्मानित किए जाने को लेकर बेहद खुशी है तथा आगे की पढ़ाई करके वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।