{"_id":"5b0316d24f1c1b165e8b63a5","slug":"171526929106-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल
Updated Tue, 22 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गांव गंगधाड़ी के हैप्पी वैली पब्लिक स्कूल में 13वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, लघु नाटिका एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्रबंधक अनीता तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कक्षा नर्सरी से 10 तक के छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में आयुषी, मयंक, अंश, लवी, उत्कर्ष, निक्की, गरिमा, अनिका, नैनशी, पलक, नूतन, श्रेया, इशिता, प्रियांशी रहे। द्वितीय स्थान पाने वालों में वेदांत, नितीश, विभू, संध्या, रोनक, सेजस्व, तनुष, शुम्बुल, सलोनी, विवेक, तनु, सूची, प्राक्षी तथा तृतीय स्थान पर हनी, लक्की, देव, निखिल, मानू, ऐनी, निकिता, प्रियंका, महिमा, रिंकू, मुस्कान, काजल आदि रहे। प्रधानाचार्य सतीश तोमर ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संचालन निकिता एवं पूर्णिमा ने संयुक्त रुप से किया। अध्यापक विशाखा, सोनम, स्वीटी, पिंकी, अंशु, दिक्षु, रश्मि, बीना, मनोज, विशाल, रवि पांचाल का सहयोग रहा।
प्रधान के पति ने गैस कनेक्शन बांटे
खतौली। गांव शेखपुरा के प्रधान सुदेश अधाना के पति धर्म जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लाला धर्मपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अंतोदय कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन
प्रधान के पति ने गैस कनेक्शन बांटे
खतौली। गांव शेखपुरा के प्रधान सुदेश अधाना के पति धर्म जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लाला धर्मपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अंतोदय कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन