फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हड़ताल हुई तो थमेंगे 200 बसों के पहिए

हड़ताल हुई तो थमेंगे 200 बसों के पहिए

Sun, 08 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल हुई तो थमेंगे 200 बसों के पहिए
हड़ताल हुई तो थमेंगे 200 बसों के पहिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद की हड़ताल के एलान से अफसरों में हड़कंप मचा है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की है। मांग पूरी नहीं होने पर रविवार की रात से हड़ताल होगी। ऐसे में डिपो में 200 से अधिक बसों के पहिए थम जाएंगे, जबकि 500 कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। इसको लेकर एआरएम ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की है।

गर्मी का सीजन शुरु हो गया है। दूर-दराज से घूमने आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसको लेकर रूटों पर बसों को बढ़ाया जा रहा है। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की चेतवानी दी है। बसों का रविवार की देर रात्रि से चक्का जाम करने की तैयारियां कर ली गई है। शनिवार को डिपो पर संगठन के पदाधिकारी अपनी बात रखते हुए हड़ताल पर अड़े हुए हैं। हड़ताल के मुद्दे को लेकर एआरएम बीपी अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। ऐसे में अफसरों के हाथ पांव फूल रहे हैं। हड़ताल हुई तो डिपो में निगम और अनुबंधित की करीब 200 बसों के पहिए थम जाएंगे। जबकि क्षेत्रीय स्तर पर करीब 500 कर्मचारियों ने कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है। बैठक करने में संगठन मंत्री अनुज त्यागी, सुधीर, अमरीश त्यागी, जगपाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed