फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एटीएम बदलकर 54 हजार निकाले

एटीएम बदलकर 54 हजार निकाले

Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर 54 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने पर रामपुरी निवासी हासिम पुत्र कालू ने बताया कि वह रुड़की रोड स्थित पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने आया था, जहां दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोप जिसके बाद उसके खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिये गए। पीडित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है। तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन


किशोर लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ला रहमानिया मिमलाना रोड निवासी फरहीन पुत्री महबूब ने बताया कि उसका 11 वर्षीय भाई शाहरुख रविवार को घर से बाहर गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मां से मारपीट की
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पटेल नगर में घुड़चढ़ी के दौरान बारातियों पर डीसीएम चढ़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले रखा है। रविवार रात को पटेलनगर में बारातियों पर डीसीएम चढ़ाने की घटना में दूल्हे की बहन समेत तीन लोग घायल हो गए थे। भीड़ ने डीसीएम में तोड़फोड़ कर चालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की थी। इस संबंध में पटेलनगर निवासी अशोक कुमार ने नई मंडी कोतवाली पर चालक रुड़की निवासी इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


महिलाओं पर हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव सिलाजुड्डी में कुछ लोगों ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
नई मंडी कोतवाली पर दर्ज कराए गए मुकदमे में सिलाजुड्डी निवासी नीरज पत्नी राधेश्याम ने आरोप लगाया कि खेत से वापस लौटते हुए गांव के ही तेज सिंह उसके बेटों अजय व अंकुर तथा अंश कुमार पुत्र तिलकराम व संदीप पुत्र अंश कुमार ने उसके और सोमवती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed