{"_id":"5a7de2654f1c1bd04b8b4a08","slug":"171518199397-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। तहसील परिसर में शुक्रवार को वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में तहसील क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक लेते हुए तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण ठीक तरीके से कर लें तथा रजिस्टर पूरा करके उसका सत्यापन कराए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजीव सैनी, विकास, जितेंद्र, अरुण आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा
मंसूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि एक बदमाश जोहरा व मंसूरपुर रोड पर अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस जैसे ही वहां पहुंची बदमाश ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनीस पुत्र सगीर निवासी गांव जोहरा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने व अवैध हथियार रखने की धाराओं में उसे जेल भेज दिया गया है।