{"_id":"5a736ecf4f1c1bf07b8b4ef8","slug":"171517514447-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले सम्मान को हमेशा याद रखूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले सम्मान को हमेशा याद रखूंगा
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिले सम्मान को हमेशा याद रखूंगा
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने अपने विदाई समारोह में कहा कि वह जनपद में मिले सम्मान और प्यार को हमेशा याद रखेंगे। नगर विकास विभाग में रहते हुए वह जिले के विकास को प्रमुखता देने का प्रयास करेंगे।
जिला पंचायत सभागार में कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित विदाई समारोह में जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि यहां रहते उनका यह प्रयास रहा कि जनता को बार-बार अफसरों के पास न आना पड़े, एक बार में ही उनकी समस्या का निराकरण हो। उन्होंने कहा कि जिले में उन्हें अपने सहयोगियों और आम जनता से जो स्नेह मिला, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी, चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने डीएम के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान, एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, तहसीलदार मनोज कुमार, रंजीत सिंह ने विचार रखे। संचालन पंकज मित्तल ने किया। कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल, केपी सिंह, कुलदीप शर्मा, सुभाष कुमार, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।