{"_id":"5a4bd21c4f1c1b273c8b4706","slug":"171514918428-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मंथन में एसडी पब्लिक स्कूल की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मंथन में एसडी पब्लिक स्कूल की धूम
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान मंथन में एसडी पब्लिक स्कूल की धूम
मुजफ्फरनगर। विद्यार्थी विज्ञान मंथन राष्ट्रीय प्रतिभा प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभा की धूम मचाई। कक्षा छह से 11वीं तक के वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी।
एनसीईआरटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा विभा विजनाना भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा प्रतियोगिता तीन अक्तूबर को प्रदेशभर में हुई। ऑनलाइन परीक्षा में एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों पर प्रतिभा साबित की। कक्षा छह में अनंत त्यागी, मुकुल कश्यप, आयुष चौधरी, कक्षा सात में वैभव, नैना मलिक, कक्षा आठ में अक्षय, ओम, निशांत शर्मा, कक्षा दसवीं में अक्षत वर्मा, प्रतीक गर्ग, अक्षक सिंगल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। कक्षा नौ में आरोही प्रथम और स्नेह त्यागी द्वितीय रही। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने मेधावी बच्चों की उपलब्धि की सराहना की।