{"_id":"5a492b444f1c1b8b688bb7f9","slug":"171514744644-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता: डॉ बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता: डॉ बालियान
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता : डॉ बालियान
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराकलां में क्षेत्रीय संासद एवं र्पू्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के सौजन्य से निर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन किया। कहा कि आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता हैं। स्वस्थ युवाओं से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है।
सांसद डॉ बालियान ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में कई संस्थाओं के सहयोग से 136 व्यायामशाला का निर्माण कराया जा चुका है। क्षेत्र में विकास के उद्देश्य से कार्य कराये जा रहे हैं। पानीपत -खटीमा मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित कराया गया है, जल्द ही फोरलेन निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने उज्ज्वला योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और शौचालय निर्माण योजना में सहयोग कर साफ सफाई का ध्यान रखे तभी स्वस्थ शरीर होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ महक सिंह ने किया। विधायक उमेश मलिक, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधान के पति सुभाष, अजय, बालेंद्र सिंह, मांगेराम, गौरव शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
ट्रक चालक का चालान
भोपा। भोपा पुलिस ने सड़क हादसे के आरोपी ट्रक चालक को जेल भेज दिया है। शनिवार को मलपुरा निवासी कार्तिक की ट्रक चालक की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने ट्रक चालक रंजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव धर्मपुर थाना जसपुर उधम सिंह नगर के विरूद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया। पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया है।