फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं के परिजनों दो शोहदों को पकड़ा

छात्राओं के परिजनों दो शोहदों को पकड़ा

Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के परिजनों  दो शोहदों को पकड़ा
छात्राओं के परिजनों ने दो शोहदों को पकड़ा
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कॉलेज जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहपुर के गांव गढ़ी नौआबाद की छात्राएं बस से कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ने आती हैं। पिछले कई दिनों से कुछ मनचले इनकी बस का पीछा कर इन छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। परेशान छात्राओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले स्कूल कालेजों के चलते मनचले फिर सड़क पर आ गए। उधर, इन छात्राओं के परिजन बस के पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो मनचले स्कूल की बस के पास पहुंचे और बस की साइड में चलते हुए छात्राओं पर छींटाकशी करने लगे। परिजनों ने रुकने के लिए कहा तो वह बाइक लेकर भागने लगे। परिजनों ने दोनों बाइक सवार युवकों को कस्बे के मेन बाजार में पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी गांव शोरम के बताए जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से सुबह और दोपहर के समय स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed