{"_id":"5a3023954f1c1ba12d8b8429","slug":"171513104277-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाई
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 सभासदों ने पहनी थी पगड़ी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में नवनिर्वाचित भाजपा सभासद पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, यहां से ये जुलूस के रूप में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में शपथ समारोह में पहुंचे।
शहर विधायक कपिलदेव के नेतृत्व में 18 भाजपा सभासद वंदेमातरम् का नारा लगाते हुए टाउन हाल के मैदान में पहुंचे। इन सभासदों ने अपनी अलग पहचान के लिए सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। इससे पहले ये सभी सभासद रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। शपथ समारोह में पहुंचने के बाद विधायक मंच पर पहुंच गए और सभासद अपनी दीर्घा में बैठ गए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, सुरेश साई, संदीप सिंघल, रोशनी पांचाल आदि मौजूद रहे।
बोर्ड में 18 मुस्लिम, 18 भाजपाई
मुजफ्फरनगर। पालिका के नए बोर्ड में मुस्लिम सभासदों की संख्या 18 है। इनमें सपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी शामिल हैं। बसपा और भाजपा से कोई मुस्लिम सभासद निर्वाचित नहीं हुआ। राजनीतिक दलों में भाजपा के 18, सपा और कांग्रेस के छह-छह तथा बसपा की एक सभासद वार्ड एक से ममतेश निर्वाचित हुई हैं। इस बोर्ड में 19 महिला सभासद हैं, तो वहीं सबसे युवा सभासद सपा के परवेज आलम हैं। तीन पोस्ट ग्रेजुएट सभासदों में दो महिलाएं हैं, नौ सभासद निरक्षर हैं। सबसे उम्रदराज भाजपा के वार्ड-12 के सभासद नरेश चंद मित्तल हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन को बोर्ड में 31 सभासदों का साथ
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस का दावा है कि नवनिर्वाचित बोर्ड में चेयरमैन अंजू अग्रवाल के पास पूर्ण बहुमत है। शपथ ग्रहण से एक दिन पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपने आवास पर सभी 50 सभासदों की परिचय बैठक बुलाई थी, लेकिन इसमें भाजपा के सभासद नहीं पहुंचे थे, उनके द्वारा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में इस बैठक का बहिष्कार किया गया था। इस बैठक में 31 सभासद शामिल हुए थे। भाजपा के 18 सभासद हैं। इस बैठक को कांग्रेसी चेयरमैन के शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में उपस्थित 31 सभासदों को चेयरमैन के पक्ष में बताया जा रहा है।
बुर्के पर दिखा भाजपा का पटका
मुजफ्फरनगर। शपथ ग्रहण समारोह में पराजित हुए सभासद प्रत्याशी भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इनमें वार्ड संख्या 40 खालापार से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े मुहम्मद समर भी शामिल रहे। उनकी पत्नी रूबी उनके साथ थी। रूबी भाजपाई महिला सभासदों के साथ नजर आईं। उन्होंने बुर्का पहना हुआ था, इसके बावजूद उनके गले में भाजपाई पटका था। इसी ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा।