{"_id":"5a26e4514f1c1bbd208b4e79","slug":"171512498257-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के जाम पर गंभीर नहीं ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के जाम पर गंभीर नहीं ट्रैफिक पुलिस
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जाम पर गंभीर नहीं ट्रैफिक पुलिस
मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से चार मुख्य चौराहों पर सिग्नल की व्यवस्था की गई है। एसएसपी की डिमांड पर एमडीए ने 32 लाख की लागत से सिग्नल लगवा दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस सिग्नल व्यवस्था शुरू ही नहीं कर रही है। एमडीए वीसी का कहना है कि इस बारे में एसएसपी को अवगत कराया गया है।
शहर में जाम लगना आम बात है। जाम से किस तरह निपटा जाए, अफसर भी इस पर दिन-रात मंथन करते हैं। एसएसपी ने एमडीए को पत्र लिखकर चार चौराहों पर सिग्नल लगाने की मांग की थी। एमडीए ने मंडलायुक्त की स्वीकृति के बाद चार चौराहों पर सिग्नल और 14 स्थानों पर ब्लींकर लाइट लगवाने का काम किया। इनमें जिन चौराहों पर सिग्नल व्यवस्था शुरू की गई उनमें मीनाक्षी चौक, अलमासपुर चौक, अहिल्याबाई चौक, सुजडू तिराहा शामिल हैं। इसके साथ ही 14 स्थानों पर ब्लींकर लाइट लगवाई गईं, जिससे मुख्य मार्गों पर कट की जगह पर लोग अपने वाहन की गति को धीमी कर सकें। जिन स्थानों पर ब्लींकर लाइट लगाई गईं, उनमें संधावली बाईपास, बिलासपुर बाईपास, पचेंडा बाईपास, रथेड़ी, बागोवाली, रामपुर चौराहा, हल्दीराम कट, जड़ौदा बाईपास, वहलना चौक, पीनना बाईपास, मेरठ रोड आईटीआई कट पर लगाया गया है। इस संबंध में एमडीए वीसी ने बताया कि हादसों को रोकना ही हमारा उद्देश्य है। एसएसपी की डिमांड पर हमने सिग्नल और ब्लींकर लगवा दिए। शहर में ट्रैफिक पुलिस इसे चालू नहीं कर रही है। इस संबंध में एसएसपी को भी अवगत करा दिया है।