फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर धरना

Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर धरना
गन्ना समिति परिसर में धरना दिया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सर्वजातीय तिसंग बावना मंच से जुड़े पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना समिति परिसर में धरना दिया, जिसमें चार प्रस्ताव रखे गए। प्रस्ताव स्वीकार किए जाने तथा किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
तिसंग बावना मंच से जुड़े किसान मंगलवार को समिति परिसर में एकत्र हुए। किसानों ने सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी करने तथा क्रय केंद्र की मांग की। इस पर समिति अधिकारियों ने किसानों की अधिकतर मांगों को मान लिया गया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरने पर जयप्रकाश शास्त्री, प्रमोद अहलावत, चौधरी उधम सिंह, राजपाल अंतवाड़ा, भारतवीर आर्य, वीरेंद्र सिंह, राजपाल वर्मा, नरसिंह पाल, वीरेंद्र खारी, मुकेश प्रधान आदि शामिल थे।
विज्ञापन

युवक को पीटा
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव लोहड्डा में कूड़ा डालने को लेकर युवक को पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। गांव लोहड्डा निवासी गुड्डू पुत्र मिट्ठन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार की सुबह कूड़ा डालने जा रहा था। इस दौरान गांव के ही रामफल पुत्र बीरबल, संजय एवं रवि पुत्रगण रामफल, सरोज पत्नी रामफल ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed