{"_id":"59c6afd94f1c1b2f688b5f34","slug":"171506193369-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान का मामला
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों व अधिकारियों के बीच वार्ता विफल
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कांग्रेस व सपा कार्यकर्ताओं व किसानों का चीनी मिल भैंसाना के मुख्य द्वार पर धरना दसवें दिन भी जारी रहा। बकाया भुगतान को लेकर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व किसानों की प्रशासनिक अधिकारियों व मिल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता विफल रही।
धरनास्थल पर वैल्ली के किसान शौबीर सिंह ने आत्मदाह की घोषणा की थी। शौबीर सिंह की आत्मदाह की घोषणा को बागपत जनपद के गांव दोघट से आए खाप के चौधरी धर्मवीर ने निरस्त कर दिया। मंचस्थल से शौबीर ने कहा कि वे अपने चौधरी की बात को नही टालेंगे। इसी दौरान उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, सीओ हरिराम यादव धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व उपजिलाधिकारी के बीच धरनास्थल पर घंटो वार्ता हुई। उपजिलाधिकारी ने किसानों को समझाते हुए कहा कि चीनी मिल अभी तक 52 करोड़ का भुगतान कर चुका है। 30 सितंबर तक 28 से 30 करोड़ का भुगतान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी का समस्त भुगतान 15 से 20 अक्तूबर तक दिलवा दिया जाएगा। हरेंद्र मलिक व किसानों ने उपजिलाधिकारी से आठ अक्तूबर तक भुगतान दिलवाने की मांग की। मिल के अधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार मिल के अधिकारियों ने 8 अक्टूबर तक भुगतान देने में असमर्थता जाहिर की। मिल के अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान बैंक की छुट्टियां होने तथा चीनी का स्टॉक न उठने के कारण उनके सामने समस्या आ जाएगी। चीनी मिल के अधिकारियों ने 20 अक्तूबर तक पूरा भुगतान देने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच घंटो विचार विमर्श होने के बाद वार्ता विफल हुई। किसानों ने उपजिलाधिकारी से कहा कि वे मिल व विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनका भुगतान 8 से 10 अक्तूबर तक दिलवाएं। उपजिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। धरनास्थल पर चरण सिंह, जगपाल सिंह, सोमपाल, विनोद, रिफाकत व चौधरी धर्मवीर सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की।
भुगतान नहीं देने पर कार्रवाई
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने किसानों के बीच कहा कि मिल के उच्चाधिकारियों ने गन्ने का बकाया भुगतान का शेड्यूल प्रशासनिक अधिकारियों को लिखकर दिया है। शेड्यूल के अनुसार बकाया भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक पूर्ण भुगतान करने का वादा किया गया है। प्रशासन को लिखित रूप में दिया गया है।