फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सत्य के मार्ग पर चलकर बने महान: ज्ञान सागर

सत्य के मार्ग पर चलकर बने महान: ज्ञान सागर

Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
सत्य के मार्ग पर चलकर बने महान: ज्ञान सागर
सत्य के मार्ग पर चलकर बने महान: ज्ञान सागर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन मंदिर में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन में कहा कि मनुष्य को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रकृति भी त्याग का संदेश देती है। चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो। अहिंसा-सत्य आदि महाव्रतों की मात्र चर्चा नहीं करनी, बल्कि उनका आचरण भी करना जरूरी है।
रविवार को धर्मसभा का मंगलाचरण के बाद शुभारंभ किया गया। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जिस त्याग का संदेश हमें प्रकृति देती है, उनमें नदियों का पानी, बादलों का बरसना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस कुएं का पानी नहीं निकलता है, वह खराब हो जाता है। इसी प्रकार भारतीय संस्कृति भोग प्रधान नहीं, योग प्रधान है। तप-त्याग के द्वारा ही इंसान भगवान बनता है। कार्यक्रम में राखी सजाओ प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। प्रथम पुरस्कार राजीव जैन और पारुल जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। स्तुति जैन ने द्वितीय और मुस्कान जैन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। धर्मसभा में डिप्टी कमिश्नर एके सिंह, राजकुमार जैन, जेके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बदले
मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा के लिए 20 अगस्त को होने वाले चुनाव में नए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पहले सुभाषचंद त्यागी सहायक चुनाव अधिकारी थे, अब उनके स्थान पर सभा ने सुरेंद्र कुमार त्यागी को नियुक्त किया है। यह जानकारी के संस्था के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित केशव किड्स किगडम प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। वेस्ट कृष्ण नत्या, राधा पंखुडी चुने गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीता रही। जिन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या शशी अग्रवाल, नेहा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed